Posts

Guava In Hindi

Image
Guava In Hindi Guava - अमरुद अमरुद को अंग्रेजी में Guava कहते हैं इसका वनस्पति नाम सीडियम ग्वायवा, प्रजाति सीडियम, जाति ग्वायवा, कुल मिटसी | भारत के जादातर सभी प्रन्तो में अमरुद के पेड़ पाए जाते है| वर्षा ऋतु में अमरूद के पेड़ फूलते हैं और जाड़े में फल प्राप्त होते हैं। एक पेड़ लगभग ३० वर्ष तक भली भाँति फल देता है और प्रति पेड़ ५००-६०० फल प्राप्त होते हैं। कीड़े तथा रोग से वृक्ष को साधारणात: कोई विशेष हानि नहीं होती। अमरूद को सर्दियों में फलों को राजा भी कहा जाता है। अमरूद यानी अमृत-सा मीठा फल। ऐसा फल जो डायटिबीज जैसे ही कई रोगियों के रोग नष्ट करने में कारगर है। अमरूद मीठा और स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरा हुआ है।अमरुद का सेवन फल समझकर नहीं अपितु एक आयुर्वेदिक औषधी समझकर करना चहिये| सर्दियों में अमरूद खाने के फायदे ही फायदे हैं। दंत रोगों के लिए अमरूद रामबाण साबित होता है। अमरूद के पत्तों को चबाने से दांतों के कीड़ा और दांतों से सम्बंधित रोग भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा भी ये कई औषधीय गुणो के लिए जाना जाता है। इसमें विटामिन "सी' अधिक मात्रा में

Pineapple In Hindi

Image
Pineapple In Hindi Pineapple - अनानास अनानास को अंग्रेजी में Pineapple के नाम से जाना जाता है|यह फल सुनहरे रंग का होता है और स्वाद में खट्टा मीठा होता है क्रिस्टोफर कोलंबस ने 1493 AD में कैरेबियन द्वीप समूह के ग्वाडेलोप नाम के द्वीप में इसे खोजा था और इसे ‘पाइना दी इंडीज’ नाम दिया | कोलंबस ने यूरोप में अनानास की खेती की शुरुआत की थी | अनानास कई औषधीय गुणों से भरपूर है अनानास का सेवन एक फल समझकर नहीं अपितु एक औषधी समझकर करना चहिये क्यूंकि ये शरीर के भीतरी विषों को बाहर निकलता है। यह शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। एक प्याला अनन्नास के रस-सेवन से दिन भर के लिए आवश्यक मैग्नीशियम के ७५% की पूर्ति होती है। अनानास में  क्लोरीन की भरपूर मात्रा होती है। ये उच्च एंटीआक्सीडेंट का स्रोत है व इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और साधारण ठंड से भी सुरक्षा मिलती है। read More :-  ananas in hindi

Apple In Hindi

Image
Apple In Hindi Apple - सेब सेब को अंग्रेजी में Apple के नाम से जाना जाता है यह लाल रंग का होता है और इसका स्वाद मीठा होता है यह जादातर मध्य एशिया में होता है इसके सिवा यह भारत के उत्तरी प्रदेश हिमाचल में पैदा होता है|मतलब एक सेब रोज खाने से आप डॉक्टर से दूर रहेंगे। सेहत के लिए सेब सबसे अच्छा फल माना जाता है। सेब का वैज्ञानिक नाम मालुस डोमेस्टिका है। सेब कई औषधीय गुणों से भरपूर है सेब का सेवन एक फल समझकर नहीं अपितु एक औषधी समझकर करना चहिये क्यूंकि पौष्टिक तत्वों से भरा है। ये न केवल रोगों से लड़ने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर को भी स्वस्त रखता है। और साथ ही सेब के सेवन से ह्वदय रोग, कैंसर, मधुमेह के साथ ही दिमागी बीमारियों जैसे पार्किंसन और अल्जाइमर आदि में भी आराम मिलता है। स्वस्थ्य के साथ-साथ सेब में फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सेब को खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। यह एक अच्छा एंटी ओक्सिडेंट भी है जो मधुमेह, कैंसर, और दिमाग से सम्बंधित बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। Read More :- apple benefits in hindi

Papaya In Hindi

Image
Papaya In Hindi Papaya - पपीता पपीता एक फल है इसे अंग्रेजी में papaya के नाम से जाना जाता है और इसका वैज्ञानिक नाम  Carica papaya है | जब पपीता कच्चा होता है तब इसका रंग हरा होता है पकने के बाद ये पीले रंग में बदल जाता है | भारत में पपीता अब से लगभग ३०० वर्ष पूर्व आया। आरंभ में भारतवासियों ने फलों में हीक के कारण इसको कदाचित् अधिक पसंद नहीं किया, परंतु अब अच्छी और नई किस्मों के फलों में हीक नहीं होती। पपीते के पेड़ भारत के कई राज्यों में पाए जाते हैं और यह किसी भी मौसम में लगाया जा सकता है। पपीता एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल है पपीता भी दो प्रकार का होता है कच्चा पपीता और पका पपीता कच्चे पपीते का हम सब्जियों में प्रयोग करते हैं और पके हुए पपीते का हम ऐसे ही सेवन करते हैं| पपीते की तासीर :  इसकी तासीर बहुत गर्म होती है इसलिए महिलायों के लिए गर्भावस्था के दौरान पपीता बहुत हानिकारक होता है इसलिए गर्भवती महिलायों को पपीते का सेवन कम से कम करना चहिये और एक बार अपने किसी निजी डॉ से परामर्श लेकर सेवन करें| Read More :- benefits of papaya leaves

Apricot In Hindi

Image
Apricot In Hindi Apricot - खुबानी खुबानी एक स्वादिष्ट फल है जिसे अंग्रेजी में apricot के नाम से जाना जाता है ख़ुबानी एक गुठलीदार फल है। सूखी ख़ुबानी को भारत के पहाड़ी इलाक़ों में बादाम, अख़रोट और न्योज़े की तरह ख़ुबानी को एक ख़ुश्क मेवा समझा जाता है और काफ़ी मात्रा में खाया जाता है। कश्मीर और हिमाचल के कई इलाक़ों में सूखी ख़ुबानी को किश्त या किष्ट कहते हैं। खुबानी आमतौर से नारंगी और पीले रंग के होते हैं। ख़ुबानी का फल एक छोटे आड़ू के बराबर होता है। इसका रंग आम तौर पर पीले से लेकर नारंगी होता है लेकिन जिस तरफ सूरज पड़ता हो उस तरफ ज़रा लाल रंग भी पकड़ लेता है। खुबानी की किस्में :  हाल ही में खुबानी की कई किस्मों को बाहर किया गया है, जो एक अपेक्षाकृत गंभीर सर्दियों के लिए अपेक्षाकृत खराब हैं। भारत में खुबानी की कई किस्में पायी जाती हैं जो की इस प्रकार हैं जैसे सफेद, काले, गुलाबी और भूरे (ग्रे) रंग। रंग से खुबानी के स्वाद पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन इसमें जो कैरोटीन होता है, उसमें जरूर अंतर आ जाता है। Read More :- apricot benefits

Banana In Hindi

Image
Banana In Hindi Banana - केला  केला एक फल ही नहीं बल्कि एक औषधी भी है यह औषधी के रूप में हमारी बहुत सी बिमारी को ठीक करता है| केले की सबसे अच्छी किस्म भारत में ही होती है| मूल रूप से ये दक्षिण पूर्व एशिया के उष्णदेशीय क्षेत्र के हैं और संभवतः पपुआ न्यू गिनी में इन्हें सबसे पहले उपजाया गया था। आज, उनकी खेती सम्पूर्ण उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है। एक फल औसतन 125 ग्राम का होता है, जिसमें लगभग 75% पानी और 25% सूखी सामग्री होती है| केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम में मिलता है| केले के प्रकार :- केले भी दो प्रकार के होते हैं एक तो होता है कच्चा केला और दूसरा पका केला दोनों ही प्रकार के केले हमारी बीमारियों में काम आते हैं| पके केले को छिलका उतारकर खाया जाता है और कच्चे केले केले की सब्जी बनाकर खायी जाती है| Read More :- banana benefits in hindi

Pimples In Hindi

Image
Pimples In Hindi Pimples - चहरे पर दाने त्वचा के छिद्र भर जाने पर सूजन आ जाती है और उस छिद्र में बैक्टीरिया के कारण पस भर जाती है इस को पिम्पल्स कहते है| Pimples ऐसी ही समस्या है जिसको लेकर लड़किया खासा परेशान रहती हैं क्योंकि यह समस्या आमतौर पर टीनेज और युवावस्था में अधिक होती है। हालाकि अधिक उम्र में भी एक्नें की समस्या परेशान कर सकती हैं। दरअसल, एक्ने त्वचा में जलन और पिंपल्स होने की स्थिति को कहते हैं। एक्‍ने या पिंपल जिसे हम मुंहासा भी बोलते हैं, पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिये ही परेशानी का कारण बनते हैं। चेहरे से दाग धब्बे, झुर्रियां और पिम्पल्स हटाने के लिए अक्सर हम कई प्रकार की क्रीम और फेस पैक प्रयोग करते है, क्योंकि ये केमिकल्स युक्त होते इसलिए अगर स्किन को सूट ना करे तो इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है यहां पर कुछ घरेलू उपचार हैं जिससे आप मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं। Read More :- pimple treatment for oily skin in Hindi