Garlic In Hindi

Garlic In Hindi

Garlic - लहसुन

लहसुन एक सब्जी है जिसे हर प्रकार के भोजन में प्रयोग किया जाता है। आप सोच भी नहीं सकते कि लहसुन की एक कली हमारे अंदर पैदा होने वाले अनेको रोगों का नाश कर सकती है। चाहे आपको इसकी गंध अच्‍छी नहीं लगती हो, लेकिन यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है| जब आप कुछ भी खाने या पीने से पहले लहसुन खाते हैं तो आपकी ताकत बढ़ती है, तथा यह एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह कार्य करता है | कच्चे लहसुन का तेल कीटाणुरोधी, जीवाणुरोधी, एंटीसेप्टिक और जंतुनाशक के रूप में कार्य करने के लिए मदद करता है। कच्चे लहसुन का तेल एंटीऑक्सीडेंट भी है।

अगर आप इसकी एक कली का सेवन खाली पेट करते है तो यह हमारे शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। लहसुन विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है और मूल्यवान मूत्रवर्धक के रूप में माना जाता है। हर दिन आप दही या डेयरी उत्पादों में कीमा बनाया हुआ या कटा हुआ लहसुन डालकर खा सकते हैं। इसका उपयोग भोजन में डालने में भी किया जा सकता है।

Read More :- lahsun khane ke fayde

Comments

Popular posts from this blog

Guava In Hindi

Figs In Hindi

vata pitta kapha In Hindi