Figs In Hindi

Figs In Hindi

Figs - अंजीर



अंजीर का वृक्ष भारत के मुख्यतः सभी प्रान्तों में पाया जाता है अंजीर को अंग्रेजी में Fig के नाम से भी जाना जाता है | आयुर्वेद के अनुसार अंजीर गुणों से भरपूर फल है | अगर अंजीर का सेवन किया जाए तो ये न जाने हमारे कितने रोगों को ठीक करता है | अंजीर (अंग्रेजी नाम फ़िग, वानस्पतिक नाम: "फ़िकस कैरिका", प्रजाति फ़िकस, जाति कैरिका, कुल मोरेसी) एक वृक्ष का फल है जो पक जाने पर गिर जाता है। पके फल को लोग खाते हैं। सुखाया फल बिकता है।
सूखे फल में चीनी की मात्रा लगभग ६२ प्रतिशत तथा ताजे पके फल में २२ प्रतिशत होती है। इसमें कैल्सियम तथा विटामिन 'ए' और 'बी' काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके खाने से कोष्ठबद्धता (कब्जियत) दूर होती है। इसलिए इसको एक आयुर्वेदिक ओषधि कहा जाता है |

अंजीर मुख्यत चार प्रकार का होता है जोकि इस प्रकार हैं - भारत में मार्सेलीज़, ब्लैक इस्चिया, पूना, बँगलोर तथा ब्राउन टर्की नाम की किस्में प्रसिद्ध हैं।
(1) कैप्री फिग, जो सबसे प्राचीन है और जिससे अन्य अंजीरों की उत्पत्ति हुई है,
(2) स्माइर्ना,
(3) सफेद सैनपेद्रू और
(4) साधारण अंजीर।

read more :- anjeer 

Comments

Popular posts from this blog

Apricot In Hindi

Amla In Hindi

Guava In Hindi