Mango In Hindi

Mango In Hindi

Mango - आम


आम एक भारतीय और स्वादिष्ट फल है | आम को फलों का राजा कहा जाता है | इसका व्रक्ष भारत के लगभग सभी प्रान्तों में होता है | आम के फलों के अलावा इसके पूरे पौधे में अनेक औषधीय गुण होते हैं। वास्तव में पूरा आम का पेड़ ही औषधीय गुणों का खजाना है। यह बाजार में गर्मी के मौसम में उपलब्ध होता है। भारत में मुख्य रूप से 12 किस्म के आम होते हैं |  इसकी मूल प्रजाति को भारतीय आम कहते हैं, जिसका वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। आमों की प्रजाति को मेंगीफेरा कहा जाता है। इस फल की प्रजाति पहले केवल भारतीय उपमहाद्वीप में मिलती थी, इसके बाद धीरे धीरे अन्य देशों में फैलने लगी। इसका सबसे अधिक उत्पादन भारत में होता है। यह भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस में राष्ट्रीय फल माना जाता है और बांग्लादेश में इसके पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्राप्त है।

स्वाद और रंग :-

जब यह फल पक जाता है अथार्त खाने योग्य बन जाता है तो इसका स्वाद मीठा हो जाता है | और यह पीले रंग का होता है |

read more :- essay on mango tree in hindi

Comments