Pomegranate In Hindi

Pomegranate In Hindi

Pomegranate - अनार


अनार को अंग्रेजी में Pomegranate कहा  जाता है | अनार एक ऐसा फल है जिसके हमारे स्वास्थ्य से प्रति बहुत ही लाभ हैं | अनार में कई विटामिन्स होते हैं जो हमारे शरीर को बहुत ही लाभ पहुचाते हैं |हमारे देश भारत में एक कहावत प्रचलित है की एक अनार सौ बीमार अथार्त सुबह-सुबह प्रतिदिन एक अनार खाने से हम सौ बीमारियों से बच सकते हैं | इसलिए हमें सुबह-सुबह अनार का सेवन जरूर करना चाहिये | आज इस article के जरिये हम आपको बताएँगे की अनार फल के हमारे स्वास्थ्य के प्रति क्या क्या अचूक फायदे हैं |

अनार जादातर गर्म प्रदेशों में पाया जाता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह एक महत्त्वपूर्ण फल है। भारत में अनार के पेड़ अधिकतर महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में पाए जाते हैं। भारत में अनार को कई नामों में जाना जाता है। बांग्ला भाषा में अनार को बेदाना कहते हैं, हिन्दी में अनार, संस्कृत में दाडिम और तमिल में मादुलई कहा जाता है। अनार के पेड़ सुंदर व छोटे आकार के होते हैं। इस पेड़ पर फल आने से पहले लाल रंग का बडा फूल लगता है, जो हरी पत्तियों के साथ बहुत ही खूबसूरत दिखता है। अफगानिस्तान और भारत के उत्तरी भाग में पैदा होने वाले अनार बहुत रसीले और अच्छी किस्म के होते हैं। इसके फल का छिलका हटाने के बाद सफेद, लाल या गुलाबी रंग के रसीले दाने होते हैं। रस की दृष्टि से यह फल मीठा, खट्टा-मीठा और खट्टा तीन प्रकार का होता है।

read more :- anar fruit benefits in hindi

Comments

Popular posts from this blog

Guava In Hindi

Grapes In Hindi

Banana In Hindi